डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुंभाशु शुक्ला () स्पेस की ओर रवाना हो गए हैं। उन्हें इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचने में 28 घंटे लगेंगे। उनके साथ कई और क्रू भी शामिल है। इस बीच शुंभाशु की ओर से उनका पत्नी को लिखा गया मैसेज काफी चर्चा में है।

अंतरिक्ष मिशन पर जाने से पहले उन्होंने पत्नी को लिखा, "हम 25 जून की सुबह जल्दी ही इस ग्रह को छोड़ने की योजना बना रहे हैं, इसलिए मैं इस मिशन में शामिल सभी लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और साथ ही घर पर मौजूद सभी लोगों को उनके आशीर्वाद और प्यार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।"

इस यात्रा में मेरे आधार रहे परिवार और दोस्तों को बहुत-बहुत धन्यवाद। कभी-कभी आपके करीबी लोग ऐसे त्याग करते हैं जिन्हें आप पूरी तरह से समझ भी नहीं पाते हैं लेकिन वे आपके प्रति अपने प्यार के कारण ऐसा करते हैं। एक अद्भुत साथी होने के लिए कामना शुभा शुक्ला का खास शुक्रिया। आपके बिना यह सब संभव नहीं था।

-

शुंभाशु शुक्ला, भारतीय अंतरिक्ष यात्री