डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन और एस्ट्रोनॉट शुंभाशु शुक्ला (Astronaut Shubhanshu Shukla) के अंतरिक्ष यात्रा पर जाने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने मिशन सफल होने की कामना की है।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "हम भारत, हंगरी, पोलैंड और अमेरिका के अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरिक्ष मिशन के सफल लॉन्च का स्वागत करते हैं। भारतीय अंतरिक्ष यात्री, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय बनने की राह पर हैं। वे अपने साथ 1.4 बिलियन भारतीयों की इच्छाएं, उम्मीदें और आकांक्षाएं लेकर गए हैं। उन्हें और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को सफलता की शुभकामनाएं।"

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, "ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने भारत के लिए अंतरिक्ष में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। पूरा देश एक भारतीय की सितारों की यात्रा पर उत्साहित और गर्वित है। वह और अमेरिका, पोलैंड और हंगरी के एक्सिओम मिशन 4 के उनके साथी अंतरिक्ष यात्री साबित करते हैं कि दुनिया वास्तव में एक परिवार है- 'वसुधैव कुटुम्बकम'।"

इस मिशन की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं, जो नासा और इसरो के बीच स्थायी साझेदारी को दर्शाता है। क्रू मेंबर की ओर से किए जाने वाले व्यापक प्रयोग वैज्ञानिक अध्ययन और स्पेस रिसर्च की नई सरहदों को जन्म देंगे।

-

द्रौपदी मुर्मु, राष्ट्रपति